HomeNewsडी.एल.एस.ए. (पूर्वी, उत्तर पूर्वी, व शाहदरा) ने मिलकर ‘पर्यावरण सप्ताह ’

डी.एल.एस.ए. (पूर्वी, उत्तर पूर्वी, व शाहदरा) ने मिलकर ‘पर्यावरण सप्ताह ’

पूर्वी, उत्तर पूर्वी, व शाहदरा: आज दिनांक 31.05.2022 को डी.एल.एस.ए. (पूर्वी, उत्तर पूर्वी, व शाहदरा) ने मिलकर ‘पर्यावरण सप्ताह ’ के उपलक्ष में जग प्रवेश अस्पताल के सामने पब्लिक पार्क, न्यू उस्मानपुर मे एक पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया I

इसके अंतर्गंत आम लोगो को “पर्यावरण का महत्व एवं इसको बचाने के उपाय एवं नियम” विषय पर जानकारी प्रदान की गई I इस अवसर पर जागरूकता लाने के लिए अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया I कार्यक्रम के बाद एक “पौधारोपण अभियान” की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गंत पार्क में 200 पौधे लगाये गए I इसी कड़ी मे यमुना पार क्षेत्र के अलग अलग इलाको मे पौधारोपण किया जायगा जो 05.06.2022 तक नियमित रूप से चलेगा I

इस अवसर पर श्री रमेश कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश (उत्तर-पूर्वी), श्रीमती नम्रिता अग्रवाल, विशेष सचिव, डी.एस.एल.एस.ए., श्री सुशांत छंगोत्रा, अतिरिक्त सचिव, डी.एस.एल.एस.ए., श्रीमती साईमा जैन, सचिव डी.एस.एल.एस.ए. (पूर्वी), श्री विनिक जैन, सचिव डी.एस.एल.एस.ए. (उत्तर-पूर्वी), श्री प्रनत कुमार जोशी, सचिव डी.एस.एल.एस.ए. (शाहदरा) एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे I

श्री रमेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाना और संतुलित बनाये रखना सभी नागरिको का दायित्व है I इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जागरूकता नागरिको तक पहुँचाना भी आवश्यक है I डी.एल.एस.ए. इस क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहा है I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments