नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित की 88वीं जयंती उनके पुराने निवास स्थान पर श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद, उनकी बहन श्रीमती रमा धवन तथा पुत्री रतिका सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती शीला दीक्षित के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिल्ली के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने कुशल नेतृत्व से दिल्ली को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया और राजधानी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व दिल्ली मंत्री श्रीमती किरण वालिया, शिश पाल, विजय लोचव, प्रमुख कांग्रेस नेता जितेंद्र कोचर, वीरेंद्र कसाना, सी.पी. मित्तल, ए.के. त्रिपाठी, आदेश भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा सतवीर, दिनेश कुमार, बृज मोहन, नाथू सिंह नंबरदार, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, महेंद्र भास्कर तथा एक्रेडेटिड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी सहित अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय शीला दीक्षित का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका कार्यकाल दिल्ली के स्वर्णिम युग के रूप में याद किया जाएगा।

Vijay Shanker Chaturvedi

Editor in Chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *