मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे।

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 140 के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लगभग तीन बजे एक अज्ञात वाहन ने एक इको कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण ईको कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोएडा से आगरा आ रहे थे सभी 

ईको कार सवार लोग नोएडा से आगरा की ओर यात्रा कर रहे थे जब यह दुखद दुर्घटना हुई। इसमें धर्मवीर, पुत्र जवर सिंह (निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, आगरा), रोहित और आर्यन (दोनों पुत्र धर्मवीर, निवासी बासोनी, आगरा), दलवीर उर्फ छुल्ले, और पारस सिंह तोमर (पुत्रगण विश्वनाथ सिंह, निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद, थाना महोबा, मध्य प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी (पत्नी धर्मवीर) और पायल (पुत्री धर्मवीर), दोनों निवासी थाना बासोनी, आगरा, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने जानकारी दी कि इको गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश जारी है।

Play

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *