गोवर्धन पूजा का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर कौन-कौन सी गलतियों से बचना चाहिए।

इस वर्ष गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पूजा कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है और यह दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस पूजा का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करना है, जिन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी। साथ ही, इस दिन कुछ विशेष गलतियां करना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की चूक से बचा जा सके।

1. गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन खुले स्थान में करना उचित रहेगा, जिससे इसका महत्व अधिक लोगों तक पहुँच सके. इस पावन अवसर पर गायों की पूजा के साथ-साथ भगवान कृष्ण या अपने इष्ट देव की आराधना अवश्य करें.

2. गोवर्धन पूजा के समय गंदे और मैले वस्त्र पहनने से बचें. परिक्रमा करते समय साफ-सुथरे तथा शुद्ध कपड़े धारण करना चाहिए, जिससे पूजा का प्रभाव और अधिक सकारात्मक बने.

3. पूजन में शामिल होने वाले लोग काले कपड़े पहनने से बचें। इसके बजाय हल्के पीले या नारंगी रंग के वस्त्र पहनना अधिक शुभ माना जाता है।

4. गोवर्धन पूजा में परिक्रमा का अत्यधिक महत्व है। परिक्रमा हमेशा नंगे पैर ही करनी चाहिए। जूते-चप्पल पहनकर परिक्रमा करना अनुचित समझा जाता है।

5. गोवर्धन पूजा के दिन किसी से अपशब्द कहने से बचें और तामसिक भोजन का सेवन न करें।

गोवर्धन पूजा पर करें ये उपाय (Govardhan Puja Upay)

1. गोवर्धन परिक्रमा करें

यदि संभव हो, तो गोवर्धन पर्वत की या घर में स्थापित गोवर्धन की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

2. तुलसी के पौधे के पास दीप जलाएं

गोवर्धन पूजा के अवसर पर शाम को तुलसी माता की पूजा करें और उनके समीप दीपक प्रज्वलित करके श्रीकृष्ण से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

3. गौ माता की सेवा करें

इस दिन गाय को हरे चारे, गुड़ या रोटी का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *