भारत में नए अमेरिकी राजदूत सार्जियो गोर ने India-US Trade Deal और डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर अपने संबोधन में प्रमुख बातें साझा कीं। उनके वक्तव्य के बाद शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए जबरदस्त तेजी के साथ आगे बढ़ने लगा।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाजार बंद होने से ठीक पहले अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली, जिसके चलते दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 301 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ क्लोज हुआ। बाजार में अचानक आई इस तेजी का संबंध एक खबर से जोड़ा जा सकता है, जिसका ताल्लुक अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप से है।

पहले 500 अंकों की गिरावट

फिर सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी सोमवार के दिन शेयर बाजार में काफी बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिससे बाजार की अस्थिरता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई और चंद मिनटों में यह 500 से अधिक अंक टूट गया. हालांकि, दिन के अंत तक इसने तेजी पकड़ते हुए 301 अंकों की बढ़त के साथ क्लोजिंग की. सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद स्तर 83,576 से नीचे गिरकर 83,435 पर ओपन किया और उसके बाद तेजी से टूटते हुए 82,861 तक पहुंच गया. लेकिन, अचानक बाजार की चाल पलट गई और दिन खत्म होने तक सेंसेक्स 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी ने भी दिखाया ऐसा ही रुख सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने भी कुछ ऐसी ही चाल दिखाई. 50 प्रमुख शेयरों वाला यह इंडेक्स अपने पिछले बंद स्तर 25,683 के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 25,669 पर खुला. इसके बाद यह कुछ ही समय में 210 अंकों की भारी गिरावट के साथ 25,473 के स्तर तक फिसल गया. लेकिन दिन के अंत में निफ्टी भी संभल गया और 107 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 25,790 के स्तर पर बंद हुआ

बाजार में तेजी के मुख्य कारण

शेयर बाजार की हालिया बदलाव और अचानक से क्रैश के बाद आई तूफानी तेजी के पीछे एक अहम वजह अमेरिका से जुड़ी खबर बताई जा रही है। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने आधिकारिक रूप से अपना पद संभाल लिया है। उन्होंने इस मौके पर अपने पहले संबोधन में कई महत्वपूर्ण बातें कही, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उनकी टिप्पणी खास रूप से ध्यान आकर्षित कर रही है। सर्जियो गोर ने जानकारी दी कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर अगली अहम चर्चा कल होने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भेजा गया संदेश साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका “खास दोस्त” बताया गया है। गोर ने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही भारत की यात्रा पर आ सकते हैं।

इन शेयरों में दिखी जबरदस्त बढ़त तेजी लौटने के दौरान शेयर बाजार में कुछ शेयरों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। लार्जकैप कैटेगरी में Tata Steel (2.75%), Asian Paints (2.54%), Trent (2.05%), और SBI द्वारा दमदार तेजी देखी गई। वहीं, मिडकैप वर्ग में IREDA (3.55%), SJVN (3.10%), और HDBFS (2.76%) में उछाल दर्ज किया गया। स्मॉलकैप कैटेगरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें JTL India (19.64%), IFCI (14.90%), और Centum (10.67%) ने जबरदस्त तेजी के साथ दिन को बंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *