रश्मिका और विजय की शादी की खबरें चर्चा में हैं। इसी बीच, उनकी शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर में पंडित जी पहुंच चुके हैं, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। वहीं, डायरेक्टर वांगा को भी एयरपोर्ट पर देखा गया है, जो इस चर्चा को और हवा देता है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। भले ही आम लोग इस शाही शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर न जा पाएं, लेकिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर अपडेट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रश्मिका और विजय की शाही शादी के लिए पंडित जी पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं।
पंडित जी को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उनसे शादी के बारे में सवाल किए। उनसे पूछा गया कि क्या वे रश्मिका जी की शादी के लिए आए हैं, जिस पर उन्होंने सहमति में जवाब दिया। जब उनसे शादी को लेकर अधिक जानकारी देने को कहा गया तो पंडित जी ने मुस्कुराते हुए कहा, “शादी कराने आए हैं, और क्या बताएं। बस उन्हें आशीर्वाद देंगे।”
रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है। यह स्टार कपल अपनी शादी को कई अनोखे तरीकों से खास बनाने जा रहा है। मेहमानों के लिए ‘नो फोन’ पॉलिसी अपनाई जाएगी ताकि कोई भी उनकी तस्वीरें साझा न कर सके। इसके अलावा, उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर भी गोपनीयता बनाए रखी और शादी की तारीख करीब आने तक इसे सार्वजनिक नहीं किया।

