पुणे : विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोकण कला व शिक्षण विकास संस्था (कोकण एनजीओ) के पहल पर और कोमात्सू कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) उपक्रम के अंतर्गत पुणे परिसर की पाँच स्कूलों में वॉटर फिल्टर मशीनें स्थापित की गई हैं। इस परियोजना का सीधा लाभ लगभग 1,567 विद्यार्थियों को मिलने वाला है।
इस उपक्रम का उद्घाटन जिला परिषद स्कूल, मांजरी बुद्रुक में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की मुख्याध्यापिका शकुंतला आंबिलकर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर की। इस अवसर पर वॉटर फिल्टर प्रणाली का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर कोमात्सू कंपनी के प्रतिनिधि सुधीर नारायणन, अजित हिंगे, महिमा रंजन पाल, देबस्री प्रधान, दीपक पाडोळे, शिवकुमार भट और परशुराम केवटे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन में कोकण कला व शिक्षण विकास संस्था की ओर से अजिंक्य शिंदे, संतोष ढोके, सलिना बुटेलो, निकिता कांटाळे और विष्णू ठाकरे ने समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों का हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही कोमात्सू के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को भेंटवस्तुएँ और अल्पाहार प्रदान कर उनसे संवाद भी किया।
इस पहल के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों को अब नियमित रूप से स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा, जो उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा, ऐसी भावना इस अवसर पर व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *