(Meta) मेटा में छंटनी: बीते एक साल से, सीईओ मार्क ज़करबर्ग मेटा को जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के प्रयासों को गति दे रहे हैं। कंपनी ने 2028 तक डेटा सेंटर के निर्माण में 600 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है, जिससे अनुमानित तौर पर 20% या उससे अधिक कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि मेटा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बुनियादी ढांचे में भारी निवेश किया है और अब वह इसकी लागत को संतुलित करना चाहती है। कंपनी का मानना है कि एआई-संचालित कार्यबल से बेहतर कार्यकुशलता हासिल की जा सकती है। हालांकि, अब तक छंटनी की तारीख तय नहीं हुई है और न ही प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है।

कंपनी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2025 तक मेटा में लगभग 79,000 कर्मचारी थे। इस आंकड़े के आधार पर, 20% छंटनी का मतलब 16,000 नौकरियों का नुकसान होगा। यदि मेटा अपने कर्मचारियों में से 20% की छंटनी करती है, तो यह कंपनी द्वारा 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में हुए पुनर्गठन के बाद से की गई सबसे बड़ी छंटनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *