चेन्नई स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित 39वें एआईयू अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तीन प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर के विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। ‘समग्र साहित्यिक’ श्रेणी में भी दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर ने बताया कि इस युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 14 मार्च तक चेन्नई में किया गया था। उन्होंने बताया कि डीयू के विद्यार्थियों ने दस श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रत्येक श्रेणी में स्वर्ण/रजत/कांस्य पदक हासिल किए हैं।

अनूप लाठर ने कहा कि यह सब डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह के निर्देशन और निरंतर मार्गदर्शन व संरक्षण में संभव हो रहा है, इसके लिए कल्चर काउंसिल उनकी अत्यंत आभारी है। उन्होंने कहा कि कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंदर कुमार के गतिशील मार्गदर्शन और संयुक्त-डीन डॉ. हेमंत वर्मा के समन्वित प्रयासों के कारण कल्चर काउंसिल नई ऊंचाइयों को  छू रही है। इस अवसर पर डीयू कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंदर कुमार ने बताया कि वाद-विवाद (अंग्रेजी), वाद-विवाद (हिंदी) और कार्टूनिंग में डीयू के विद्यार्थियों ने प्रथम प्राप्त किये हैं।

क्विज़, शास्त्रीय वाद्य (नॉन प्रेक्यूशन) एकल और पाश्चात्य गायन एकल में द्वितीय स्थान प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि एलुकेशन (अंग्रेजी), समूह गान (भारतीय), शास्त्रीय वाद्य (प्रेक्यूशन) एकल और शास्त्रीय गायन एकल में डीयू के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं। प्रो. रविंदर कुमार ने कहा कि डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण यह सब संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि चेन्नई गए डीयू के विद्यार्थियों के साथ टीम प्रभारी डॉ. रिगज़िन कांग और डॉ. सुकन्या टिकदार तथा संकाय समन्वयक डॉ. मुनेश कुमारी और डॉ. देबाशीष पराशर भी उपस्थित थे। 

Anoop Lather

Consultant

Media Relations/ PRO

University of Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *