देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में वृद्धि की गई है, जो 20 मार्च 2026 से प्रभावी हो गई है। इस बदलाव के तहत विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रीमियम फ्यूल की कीमतें बढ़ गई हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2.09 रुपये से 2.35 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है. इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. मुंबई में यह 115 रुपये से बढ़कर 120.30 रुपये प्रति लीटर होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 112 रुपये से बढ़कर 117.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी.

साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य 103.50 रुपये प्रति लीटर है, और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है। इसी प्रकार, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *