कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने वहां का मंच हटा दिया है और टेंट भी उखाड़ दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को भी वहां से हटाया जा रहा है, और इस प्रक्रिया के दौरान जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ।
इस बीच, सीजेपी ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। स्थिति तब गंभीर हो गई जब सुबह 10 बजे आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके चलते संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है, और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
पुलिस की कार्रवाई के चलते भीड़ बिखर गई। इस दौरान जब बाहर यह हंगामा हो रहा था, प्रधानमंत्री समेत सभी सांसद संसद में उपस्थित थे। इस घटनाक्रम के बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि जेपी नड्डा से मिले। उनका दावा है कि नड्डा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जंतर-मंतर और उसके आस-पास अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की है। आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव दिया, और सुबह 11:50 बजे से बातचीत शुरू हुई। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई। पहले, उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ मौखिक चर्चा हुई और बाद में लगभग 4 बजे मुझे उनकी लिखित याचिका मिली। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से आग्रह किया है कि वे अपना धरना खत्म करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करें।

