आशा भोसले का मोक्षरथ विभिन्न प्रकार के सुंदर और ताजे फूलों से अत्यंत भव्य तरीके से सजाया गया था। रथ के आगे उनकी तस्वीर भी लगाई गई थी, जो उनकी यादों को सम्मानित करती है। एक समाचार चैनल से बात करते हुए फूल सजाने वाले कारीगर ने बताया कि उन्होंने इसे सजाने में कितनी मेहनत और लगन से काम किया। 4:16pm

वह पूरी रात इस रथ को सजाने में व्यस्त रहे। उन्होंने बताया कि गाड़ी उन्हें रात में मिली और तुरंत ही सजावट का काम शुरू किया गया। रथ को सजाने के लिए करीब 500 से 1000 किलो फूलों का इस्तेमाल किया गया। इन फूलों में रजनीगंधा, गेंदा, मेरीगोल्ड, लिली, कार्नेशन और गुलाब जैसे फूल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सजावट में 500 से 800 कट फ्लॉवर भी लगाए गए थे। कारीगर का कहना था कि यह उनकी ओर से आशा ताई को एक विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि आशा ताई के निधन से न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को गहरा आघात पहुंचा है। 4:16pm

आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एक्टर जैकी श्रॉफ को पैप्स ने घेर लिया और लगातार सवाल किए. इससे परेशान एक्टर ने पैपराजी की लताड़ लगाई. वीडियो वायरल हो रहा है, जहां जैकी अपनी गाड़ी के अंदर से बैठे पैप्स को डांट रहे हैं. वो कहते हैं- किसी की मां जाती हैं तो कैसा लगता है. कैसे पूछ सकते हो ऐसा, कैसा लग रहा है. फिर वो मराठी में भी उन्हें कहते सुनाई पड़ते हैं. 4:05pm

आशा भोसले अंतिम संस्कार लाइव अपडेट: 12 अप्रैल 2026 का दिन भारतीय संगीत जगत के लिए एक गहरी पीड़ा लेकर आया। सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने इस दिन अपनी आखिरी सांस ली। उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। पूरे देश में आशा ताई की याद में शोक की लहर है। सिंगर के इस दुनिया को अलविदा कहने पर सेलेब्स और फैंस ने गहरा दुख व्यक्त किया। 3:45pm

मशहूर गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। उनकी प्रिय सिंगर को अलविदा कहने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं। थोड़ी ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फैंस और कई नामचीन हस्तियों ने भावुक होकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी है। 3:20pm

आशा भोसले के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने इस कठिन समय में उनका साथ दिया. उन्होंने सिंगर के परिवार से मुलाकात की और उनके दुःख को साझा किया. रणवीर ने भावुक होकर लेजेंडरी सिंगर को अंतिम विदाई दी. 3:00pm

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने कहा कि वह गहरे सदमे में हैं. अमिताभ लिखते हैं कि महान गायिका आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रही हैं, और यह एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने उनकी यात्रा को बेहद शानदार बताया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भले ही आशा भोसले का शारीरिक रूप से यहां न होना दर्दनाक है, लेकिन उनकी आत्मा और उनकी अद्वितीय आवाज हमेशा हमारे साथ जीवित रहेगी. 2:45pm

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचीं तब्बू ने गहरे भावनात्मक पल में सिंगर की पोती जेनाई को गले लगाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया. जेनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं, और उनके इस गंवाने से वे पूरी तरह व्यथित और टूट चुकी हैं. 2:45pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *