HomeHealthदिव्यांगजन आयोग की सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए गए सुनहरी लाल...

दिव्यांगजन आयोग की सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए गए सुनहरी लाल यादव

पूर्वी दिल्ली शाहदरा मानसरोवर पार्क स्थित “अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति” के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनहरी लाल यादव को दिल्ली सरकार के दिव्यांगजन आयुक्त रंजन मुखर्जी ने आयोग में सलाहकार समिति का सदस्य बनाकर किया सम्मानित। सुनहरी लाल यादव का वर्तमान निवास मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली है  वैसे मूलतः अलीगढ़ मे उनका पैतृक निवास है।

 वह बीते 31 बर्षो से मुख्य रूप से अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति से पंजीकृत एवं अन्य विभिन्न संस्थाओ से जुड़े हुए हैं एवं वर्तमान मे अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।  सुनहरी लाल यादव द्वारा वर्ष 1994 से वर्ष 2023 तक सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्याग जन संस्थान, एलमको कानपुर, एवं सरकारी व गैर सरकारी संगठन तथा स्वयं के संबंधित संस्था के द्वारा भारत के चार प्रमुख राज्य दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं उ प्र के ग्रामीण पिछड़े इलाको एवं दिल्ली के स्लम एरियाओं मे नि शुल्क सहायता शिविर लगाकर अब तक लगभग तीस हजार दिव्यांग जनो को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, पोलियो कैलीपर, कृत्रिम अंग आदि उपकरण निशुल्क बितरण करके लाभान्वित किया।

इसके साथ ही हजारो पोलियोग्रस्त दिव्याग बच्चो के निशुल्क आप्रेशन कराकर उनको उनके पैरों पर खड़ा करने के साथ साथ वृद्धाओ के लिए सैकड़ो  निशुल्क आँखों के आप्रेशन कराकर ज्योति प्रदान की गई है साथ में आई ड्राप चश्मा आदि उपलब्ध कराने के साथ साथ गरीब विधवाओ की लडंकियो की शादी मे सहयोग, सैकड़ो कैंसरं पीड़ित एवं अन्य गंभीर बीमार बच्चो के इलाज मे मदद के अलावा कौशल विकास के अंतर्गत सैकड़ो दिव्याग जनो को प्रशिक्षण, ये सब उन्होंने स्वयं दिव्याग होते हुए भी किया। उनका कहना है स्वयं मेरी एवं मेरी संस्था की सेवा देखकर दिल्ली सरकार के विभाग दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड के द्वारा दो भवन आवंटन किये गए पहला बर्ष 2000 मे डी 3 नंदनगरी  दूसरा बर्ष 2007 मे सनलाइट जे जे कॉलोनी पुरानी सीमापुरी दिल्ली।

आवंटन तिथि से ही नंदनगरी मे विकलांग सहायता केंद्र गरीब असहाय वृद्ध माताओ के लिए स्थाई आश्रम गरीब महिलाओ के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण दूसरे भवन सीमापुरी मे मानसिक दिव्याग बच्चो के लिए शिक्षण प्रशिक्षण वर्तमान मे सत्तर मानसिक दिव्याग बच्चे प्रशिक्षणरत प्रार्थी की सेवा देखकर बर्ष 2006 मे तत्कालीन जिला अधिकारी अलीगढ़ ने जिला दिव्याग बन्धु का सदस्य बनकर वर्ष 2011 मे राष्ट्रीय सहारा मीडिया ग्रुप ने आज का प्रेरक व्यक्तित्व सम्मान पत्र देकर सम्मान इसके अलावा देश विदेश की स्वयं सेवी संस्थाओ द्वारा सम्मान। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया की इसी क्रम मे मेरी सेवाओं  से प्रभावित होकर दिल्ली सरकार के दिव्याग जन आयुक्त  रंजन मुखर्जी ने आयोग मे सलाहकार समिति का सदस्य बनाकर सम्मानित किया साथ मे हमारे साथी दिल्ली सरकार के दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं पूर्वाचल बिचार मंच के अध्यक्ष डाक्टर राकेश रमन झा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments