मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के निधन की अफवाहों पर खुद शक्ति कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से स्वस्थ और जीवित हैं। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर वायरल हो रही थी कि लोनावला में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया है। इसके चलते कुछ लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, जबकि उनके प्रशंसक स्थिति की पुष्टि करने के लिए उनके घर तक पहुंच गए, जिससे उनके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः शक्ति कपूर को खुद सामने आकर इन अफवाहों का खंडन करना पड़ा।

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर और बेटी, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी इस खबर को झूठा करार देते हुए ट्विटर पर कहा कि उनके पिता पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई दुर्घटना हुई ही नहीं है।

इस अफवाह ने मीडिया जगत को भी चौंका दिया। जब सत्यता जानने के लिए पत्रकारों ने शक्ति कपूर के घर फोन किया, तब जाकर सच्चाई सामने आई। बार-बार फोन आ रहे कॉल्स से परेशान होकर शक्ति कपूर ने अंत में मजाकिया लहजे में कहा, “यार, मैं जिंदा हूं, मरा नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *