उत्तर प्रदेश बोर्ड के साल 2026 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम कल जारी किए जाएंगे। परिणाम शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए, छात्र अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड चेक कर सकें।
सभी संबंधित लोगों को यह जानकारी दी जाती है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in के साथ-साथ डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर भी देखा जा सकता है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- अपने यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर पहुंचकर 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा, लेकिन अब बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित कर सकता है। सचिव भगवती सिंह ने परिणाम की तारीख की पुष्टि की है। पिछले साल के परिणामों की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।


