गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब स्थित लखी शाह वंजारा हॉल में शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। समागम के पश्चात संगत के लिए लंगर (भोज) की भी व्यवस्था की गई।
यह आयोजन सिक्का ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का की विवाह की स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरदार गुरिंदर सिंह सिक्का ने बताया कि यह शुकराना समागम गुरु साहिब के आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद स्वरूप आयोजित किया गया है।
समागम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह कालका ने भी संबोधित किया और संगत को गुरुवाणी के मार्ग पर चलने तथा सेवा और सिमरन के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
इस अवसर पर यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, पूर्व निगम पार्षद गुरुचरण सिंह राजू, सिक्का ग्रुप के डायरेक्टर मयंक सिक्का व प्रणव सिक्का, झंकार ग्रुप के चेयरमैन महेश कपूर, हीरा स्वीट्स के प्रोपाइटर पारस शर्मा, राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी, फेस ग्रुप के मुश्ताक अंसारी, समाजसेवी कैलाश अरोड़ा, विकास मार्ग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सतवीर अग्रवाल, पियूष चौधरी, सतीश भट्ट सहित अनेक मंत्री, सांसद एवं गणमान्य लोग समागम में उपस्थित रहे।
Vijay Shanker Chaturvedi
Editor in Chief

