टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच झगड़े पर अर्शदीप ने हंसी-मजाक भरे अंदाज में अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी गेंद रिवर्स स्विंग होकर मिचेल से टकरा गई थी, जिससे गलती से यह घटना घट गई। अर्शदीप ने तुरंत मिचेल के पास जाकर उनसे माफी भी मांगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास कायम कर दिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत का जश्न हर तरफ नजर आया। हालांकि, इस यादगार मैच के दौरान एक छोटा विवाद भी सुर्खियों में रहा, जब भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली।

न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गेंद बल्लेबाज की ओर फेंकी, जो सीधे डेरिल मिचेल को लग गई। इससे मिचेल नाराज हो गए और गुस्से में अर्शदीप की तरफ बढ़ने लगे। हालांकि, जल्द ही मामला शांत हो गया और खिलाड़ियों ने स्थिति संभाल ली।

मैच के बाद अर्शदीप ने दिया मजेदार जवाब

फाइनल जीतने के बाद जब अर्शदीप से इस वाकये पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे हंसी-मजाक के अंदाज में बताया. अर्शदीप ने कहा कि वह तुरंत मिचेल के पास जाकर माफी मांगने लगे थे. उन्होंने कहा, जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और मिचेल को लग गई.

अपने भूमिका पर चर्चा करते हुए अर्शदीप ने बताया कि गेंदबाजों का मुख्य मकसद विरोधी टीम को यथासंभव कम स्कोर पर रोकना था. उन्होंने कहा, अगर हमने 250 रन बनाए होते, तो हमारी जिम्मेदारी होती उन्हें 250 से नीचे रखने की. और अगर पहले गेंदबाजी कर रहे होते, तो उद्देश्य यही रहता कि उन्हें न्यूनतम स्कोर तक सीमित कर सकें.

मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतक बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रन पर ढेर हो गई।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। टीम को केवल एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा, और वह भी सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ। इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *