एक्टर अली फज़ल 2026 में अपनी शानदार रेंज दिखाने के लिए तैयार हैं। वह इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाते नज़र आएंगे। एक तरफ जहां वह इंटेंस और एक्शन से भरपूर कहानियों में दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ इमोशनल और रोमांटिक किरदारों में भी नज़र आएंगे।


एक ओर अली ‘मिर्ज़ापुर ल’ की उसी सख्त और खतरनाक दुनिया में लौट रहे हैं, जिसने उन्हें एक दमदार कलाकार के रूप में पहचान दिलाई। इसके साथ ही ‘राख’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनका एक्शन और इंटेंस अंदाज़ देखने को मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ, ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में वह एक बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आएंगे, जहां वह एक चार्मिंग लवर बॉय के रूप में अपनी सॉफ्ट और भावनात्मक साइड दिखाएंगे।


इसके अलावा ‘बंटवारा 1947’ (पहले लाहौर 1947) भी उनकी इस खास लाइनअप का हिस्सा है, जो भारत की आज़ादी के दौर पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। इसमें अली एक ऐसी कहानी का हिस्सा होगा जो इतिहास और भावनाओं से जुड़ी हुई है।
इस बारे में बात करते हुए अली फज़ल ने कहा, “2026 मेरे लिए काफी समय बाद सबसे ज़्यादा क्रिएटिव और संतोषजनक साल लग रहा है। मेरा हमेशा मानना रहा है कि एक एक्टर को खुद को नए और मुश्किल हालातों में डालते रहना चाहिए, और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक तरफ मैं मिर्ज़ापुर की दुनिया में लौट रहा हूं, जो बहुत रॉ, इंटेंस और फिजिकली डिमांडिंग है, लेकिन फिर भी इसमें एक नई ताज़गी है। वहीं दूसरी तरफ मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा हूं, जिनमें एक अलग तरह की भावनात्मक समझ की ज़रूरत होती है – चाहे वह रोमांस हो, थ्रिल हो या शांत और सधा हुआ किरदार।”


अली आगे कहते हैं, “मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ एक्साइट करती है, वो है यह लगातार बदलती एनर्जी। जिंदगी भी कुछ ऐसी ही होती है, हर तरफ से अलग-अलग चुनौतियां देती है। हम हर दिन कई किरदार निभाते हैं, बस हमें एहसास नहीं होता। शायद यही चीज़ मुझे हमेशा एक्टिंग की तरफ खींचती है—कम समय में कई अलग-अलग जिंदगियां जीने का मौका। यहां एक्शन है, रोमांस है, थ्रिल है और हर जॉनर मुझसे एक अलग तरह की तैयारी मांगता है, सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि इमोशनल भी।”
अली ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मुझे यह बदलाव बहुत पसंद आ रहा है। यह भी अच्छा लगता है कि डायरेक्टर्स हमें अलग नज़र से देख रहे हैं और नए तरीके से एक्सप्लोर कर रहे हैं। यह सपोर्ट और भरोसा बहुत ज़रूरी है और यही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”


इतने विविध प्रोजेक्ट्स के साथ, अली फज़ल एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित करने के लिए तैयार हैं, यह दिखाते हुए कि वह हर बार अपने किरदारों के जरिए कुछ नया करने से पीछे नहीं हटते।

Ahmed Khan

Media Relations

Hardly Anonymous Communications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *