गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के धोलावीरा में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई, जबकि दूसरा झटका 2:23 बजे दर्ज हुआ, जिसकी तीव्रता 3.2 थी। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इसके ठीक तीन मिनट बाद, दोपहर 2:23 बजे, दूसरा झटका महसूस हुआ जिसकी तीव्रता 3.2 रही. इस भूकंप का केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में स्थित था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. कच्छ को भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

अभी हाल ही में, तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार की आधी रात के बाद भूकंप के हल्के झटके अनुभव किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी। भूकंप लगभग रात 2 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

9 जुलाई को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए, भले ही यह हल्की तीव्रता का भूकंप था। इससे पहले, 27 जून को अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से लगभग 81 किलोमीटर दूर, 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था। इस गहराई के कारण पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में इसके झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *