बैंक ऑफ बड़ौदा, पब्लिक सेक्टर का एक प्रमुख बैंक है। मार्केट कैप के लिहाज से बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम्स पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में अलग-अलग अवधि वाली एफडी योजनाओं पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितने रुपये का ब्याज मिलेगा?

444 दिनों की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है सबसे आकर्षक ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों के लिए 444 दिनों की विशेष एफडी स्कीम ‘BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम’ पर बेहतरीन ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस स्कीम के तहत, सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक आयु वालों) को 6.95%, और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को 7.05% का अधिकतम ब्याज दर दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, इस एफडी में यदि कोई ग्राहक 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर सामान्य नागरिकों को फिक्स्ड ब्याज सहित कुल 2,16,189 रुपये प्राप्त होंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा की 444 दिनों की एफडी स्कीम में यदि वरिष्ठ नागरिक 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर उन्हें 17,486 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,17,486 रुपये प्राप्त होंगे। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी के समय 17,746 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,17,746 रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश योजना है, जिसमें मैच्योरिटी पर आपका जमा मूलधन और तयशुदा ब्याज वापसी की गारंटी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *