Delhi Chief Minister Rekha Gupta Shapath Grahan Samaroh: रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता के साथ इन छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
दिल्ली की जीत देश की जीत:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की जीत देश की जीत है। भाजपा ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तिकरण की जो शुरूआत देश के प्रधानमंत्री जी ने की है उसका ये प्रमाण है।
आज शाम नई कैबिनेट की बैठक और यमुना आरती
आज दिल्ली में नई कैबिनेट की शाम को बैठक होगी। वहीं शाम को यमुना का दौरा भी होगा। शाम 6 बजे ISBT के पास वासुदेव घाट पर यमुना आरती में मुख्यमंत्री शामिल होंगी।
दिल्ली में हुआ भाजपा का शपथ ग्रहण
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का राजतिलक हो गया है। सीएम रेखा के साथ अन्य छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
रेखा गुप्ता को मिली Z सुरक्षा
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं। पार्षद भी रहे हैं।
कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली
करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली
राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है। अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने। 2021 में अकाली छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण चल रहा है। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।
प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में भाजपा का शपथग्रहण चल रहा है।