विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को किसानों के मुद्दे पर चिट्ठी लिखी। जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को भेजा है। इस जवाब में पीएम मोदी का भी जिक्र है।


दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। इस बीच किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी। जिसका जवाब मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया है। जवाब में पीएम मोदी का भी जिक्र है।

सीएम आतिशी का शिवराज सिंह चौहान को जवाब
मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब देते हुए लिखा कि भाजपा का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा के समय हुआ है। उतना कभी नहीं हुआ है।

आगे कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं।  मोदी जी से कहिए उनसे बात करें। किसानों से राजनीति करना बंद करो। भाजपा के राज में किसानों पर गोलियां, लाठियां चलाई गयी हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी थी चिट्ठी
बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को चिटठ्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली के किसानों की हालत पर दुख और चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं। आपने कभी भी दिल्ली के किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए हैं। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोका है। आपकी सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है। आज दिल्ली के किसान परेशान और चिंतित हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *