HomeFashionश्रृंखला में 36 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला हथकरघा फैशन शो का...

श्रृंखला में 36 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला हथकरघा फैशन शो का आयोजन!

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में चल रहे 36 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला में गुरुवार की शाम बड़ी चौपाल पर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया  ने कपड़ा मंत्रालय और डीसी (हथकरघा) के संयुक्त तत्वावधान में फैशन शो का आयोजन किया गया।

इस दौरान भारत की हथकरघा परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए डिजाइनरों ने शानदार प्रदर्शन किया। जी-20 के शेरेपा अमिताह कांत ने फैशन शो का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित जी- 20 के डेलिगेशन ने भी फैशन शो की सराहना की तथा सभी प्रतिनिधि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक से रूबरू हुए। उन्होंने फैशन शो का भरपूर आनंद लिया।


बड़ी चौपाल पर जी 20 डेलिगेशन  की आवभगत के लिए फ़ैशन शो में रैम्प को दीपावली त्योहार की तर्ज पर दीपों से सजाया गया। वहीं रंग बिरंगी लाइटों ने सांस्कृतिक सांध्य फ़ैशन शो को चार चांद लगाने का काम किया। माई हैंडलूम, माई प्राइड थीम पर आधारित फैशन शो में छह डिजाइनरों ने आठ-आठ परिधान प्रस्तुत किए।

 उनमें अंजलि कालिया, दिव्यम मेहता, खनिजो, मधु जैन, पायल जैन और सामंत चौहान  शामिल थे। सभी डिजाइनरों ने विशिष्ट रूप से प्राचीन संस्कृति से सराबोर भारत की समृद्ध बुनाई को परिधानों के जरिए प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments