महोत्सव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर, विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक के बाद अनूप लाठर ने दी जानकारी!

नई दिल्ली, 03 फरवरी- दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार आयोजित होने वाले विशाल साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 50 से अधिक वक्ता पहुँचने वाले हैं, जबकि लाखों विद्यार्थियों की भी भागीदारी महोत्सव को यादगार बनाएगी। यह जानकारी डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन और दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल कोर कमेटी के वाइस-चेयरपर्सन एवं कन्वीनर अनूप लाठर ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कमेटियों से तैयारियों को लेकर बैठकें की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कमेटियों द्वारा तैयारियां काफी हद तक पूर्ण कर ली गई हैं। सभी कमेटियों अपने रोल, जिम्मेदारियों और टाइमलाइन के अनुसार काम कर रही हैं।

अनूप लाठर ने बताया कि इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में वक्ताओं के रूप में राम माधव, विजय चौथाईवाले, फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी, रजत शर्मा, खान सर (कॉम्पिटिटिव एग्जाम एजुकेटर), प्रियंका शर्मा कैंतुरा (स्पिरिचुअल और देवी), पीयूष मिश्रा, शुभ्रा रंजन (कॉम्पिटिटिव एग्जाम एजुकेटर), डेविड फ्रॉली (वैदिक स्कॉलर), मोना श्रीनिवास प्रुथी (यूपीएससी 2005 की टॉपर एवं डीयू की पूर्व लेक्चरर), अंकुर वारिकू इन्फ़्ल्युएंसर, हिंडोल सेनगुप्ता (लेखक आईआर/सरदार पटेल), अंजना ओम कश्यप, उदय एस. कुलकर्णी (इंडियन हिस्ट्री), राखी कपूर (मेंटल हेल्थ), हिज ग्रेस चंचलपति दासा (वाइस प्रेसिडेंट, इस्कॉन बैंगलोर), उदय माहुरकर (इंडियन हिस्ट्री, पूर्व सीआईसी), डॉ. नीना वर्मा (लीडरशिप; वेल बीइंग), आनंद नरसिम्हन (जर्नलिस्ट), प्रफुल्ल केतकर (ऑर्गनाइज़र), दिनेश मोहन (एक्टर और मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट), रुबिका लियाकत (न्यूज़ 18 इंडिया), के. के. मुहम्मद (आर्किटेक्चर), सुधांशु त्रिवेदी, विवेक रंजन अग्निहोत्री, आभास मालदहियार (आर्किटेक्चर), अमिताभ अग्निहोत्री (पहले TV9 में थे), राहुल शिवशंकर (न्यूज 18 सीएनएन), दिशा अहलूवालिया (हिस्ट्री और आर्किटेक्चर), संदीप बालकृष्ण (हिस्ट्री) तथा नीलेश कुलकर्णी (ऑथर/थिएटर वॉयसओवर आर्टिस्ट) जैसे कई पैनलिस्ट अपनी स्वीकृति दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले दिन कवि सम्मेलन, तीसरे दिन भजन क्लबिंग और तीसरे दिन विभिन्न प्रदेशों के आदिवासी और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। फेस्टिवल के कन्वीनर अनूप लाठर ने बताया कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय का पहला लिटरेचर फेस्टिवल है जो अपने आप में अनूठा होगा। महोत्सव के दौरान पुस्तक विमोचन और पुस्तक चर्चाओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह के निर्देशानुसार इस साहित्य महोत्सव का केंद्र बिन्दु राष्ट्र प्रथम होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *