सिंधी मुस्लिम मेहर समाज एवं केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दार-अल-शिफा हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 253 मरीजों ने डॉक्टर परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।
जोधपुर, 15 फरवरी 2026। शिविर संयोजक एवं सिंधी मुस्लिम मेहर समाज के अध्यक्ष मंजूर खान तथा समाज चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी शौकत भाई जुमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में समाज के वरिष्ठजन, बुजुर्ग, युवा एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों को उनके नजदीक ही निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
संयोजक शौकत भाई जुमानी ने कहा कि केयर फाउंडेशन एवं सिंधी मुस्लिम मेहर समाज के सराहनीय प्रयासों से क्षेत्र के अधिकाधिक लोगों तक शिविर का लाभ पहुंचा। वहीं समाज अध्यक्ष मंजूर खान ने इसे सामाजिक कल्याण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।
कैम्प सहसंयोजक एवं केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष साबिर खान तथा सचिव सय्यद कासिफ रजा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में दार-अल-शिफा हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. समीर अली, मुकुन्दम हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण आसेरी, न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. याशिका सांखला, डॉ. कामदार आई हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा आनंद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सदाकत बशीर, सहित अन्य फिजियोथेरेपिस्ट एवं विशेषज्ञों ने शुगर, बीपी, हृदय, स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी, दंत एवं नेत्र संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर संयोजक जुमानी ने बताया कि डॉ. समीर अली, डॉ. अरुण आसेरी, डॉ. प्रियांक भार्गव, डॉ. एम. ए. कादरी, डॉ. शगुफ्ता अंजुम, डॉ. असद सोलंकी एवं डॉ. साहिल शेख ने भी अपनी सेवाएं देकर चिकित्सा सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर केयर फाउंडेशन के संरक्षक सय्यद नासिर अली चूड़िगर, एम्बुलेंस प्रभारी अब्दुल रहीम सांखला, समाजसेवी जावेद हुसैन, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ से अब्दुल रशीद अंसारी, इकबाल अली रंगरेज, शाहिद खान, मोईन अली सहित केयर फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में संतोष एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
शिविर में निम्न जाँच सुविधा उपलब्ध रही फाइब्रोस्केन,स्पिरोमेट्री, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, बीएमआई कई जांचे निःशुल्क की गई!
सिंधी मुस्लिम मेहर समाज से शिविर में सहयोगी रहे संरक्षक अय्यूब खान मेहर, अध्यक्ष मंजूर खान, उपाध्यक्ष मोबिन खान, उपाध्यक्ष बरकत खान गागराणी, सचिव पठान खान मेहर, सहसचिव ईदु खान मेहर, कोषाध्यक्ष एडवोकेट असलम खान मतुजा,सह कोषाध्यक्ष जावेद खान जुमानी, महासचिव सोहैल खान जुमानी व युवा टीम अरशद मेहर, आरिफ़ भाई जुमानी, खमोश खान, हैदर खान जुमानी, जबरदीन खान ( पप्सा ) नदीम खान (गुड्डू भाई ) साकिर खान, मुनव्वर खान (मुनसा ) बिलाल खान, अनवर खान, फ़जल खान सिंधी, शकील खान सिंधी, संजय खान, गुलफाम हैदर, जहान मेहर,अरबाज सर, अफ़जल जुमानी, अतीक मतुजा, अमजद खान, एंव समस्त सिंधी मुस्लिम मेहर समाज जोधपुर का सहयोग व युवा टीम की सेवाएं सराहनीय रही। शिविर संयोजक,मेहर समाज अध्यक्ष व समाज के वरिष्ठ जन ने मेडिकल टीम व डॉक्टर्स का किया सम्मान ।

–Gulam Mohammed

