सहारा रिफंड का नया नियम: अब सहारा इंडिया के निवेशक अपने 10 लाख रुपये तक के दावों के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि आपने पहले से क्लेम दर्ज कराया है, तो आप 45 दिनों के बाद ही दोबारा क्लेम कर पाएंगे।
यदि आपने सहारा इंडिया की किसी योजना में निवेश किया था और अब तक आपको रिफंड नहीं मिला है, तो यह आपके लिए राहत भरी खबर है। अब आप क्लेम करके 10 लाख रुपये तक का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल पर फिर से आवेदन करने का अवसर प्रदान किया है। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया था लेकिन किसी त्रुटि या दस्तावेज़ों की कमी के कारण रिफंड नहीं प्राप्त कर सके, वे अब अपनी जानकारी सुधारकर फिर से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, अब क्लेम की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले अधिकतम 50 हजार रुपये थी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 19 नवंबर 2025 से 10 लाख रुपये तक की रिफंड राशि की सुविधा शुरू कर दी गई है।
सहारा रिफंड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अब सहारा इंडिया निवेशक 10 लाख रुपये तक के दावों के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपने पहले ही क्लेम किया है, तो री-क्लेम के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। पहले के आवेदन में अगर कोई विवरण गलत था, दस्तावेज स्पष्ट नहीं थे, या बैंक जानकारी में कोई त्रुटि थी, तो उसे सुधार करके नए सिरे से आवेदन किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए आपको CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर जाना होगा।
सरकार के अनुसार, सही तरीके से दोबारा जमा किए गए दावों की जांच 45 कार्य दिवसों के भीतर पूरी कर निपटान किया जाएगा। इससे पहले, कई लोगों को 50,000 रुपये तक की राशि वापस मिल चुकी है। जिन आवेदनों में त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें सुधारने का अवसर दिया जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिय
आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सटीक और सही हो। आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण सही होना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर दावा अटक सकता है। यदि आपने 50,000 रुपये तक के लिए दावा किया है, तो 45 दिन बाद अपने आवेदन की स्थिति अवश्य जांचें। रीसबमिशन के लिए आपको पोर्टल (https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home) पर जाना होगा। यदि रीसबमिशन प्रक्रिया में कोई तकनीकी समस्या आती है या आपको किसी सहायता की जरूरत होती है, तो आप पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-20909044 और 011-20909045 पर कॉल करें। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सहारा-SEBI खाते में लगभग 26,000 करोड़ रुपये जमा हैं, जिनमें से 5,000 करोड़ रुपये रिफंड के लिए अलग रखे गए हैं। केंद्र सरकार ने 2022 में बताया था कि सहारा इंडिया ग्रुप की कंपनियों में कुल 13 करोड़ निवेशक हैं, जिनके 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि फंसी हुई है।

