नई दिल्ली,26 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यलय द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) के तहत 20 मार्च, 2026 को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि इस खास रिक्रूटमेंट पहल का मकसद जाने-माने संगठनों को अलग-अलग विषयों के टैलेंटेड अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए एक डायनामिक प्लेटफार्म देना है।

उन्होंने कहा कि इस जॉब मेले का मकसद इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच अच्छा जुड़ाव बढ़ाना और विद्यार्थियों को अच्छी इंटर्नशिप और नौकरी के मौके उपलब्ध करवाना है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल कॉर्पोरेट कंपनियों, स्टार्ट-अप्स, नॉनप्रॉफिट्स, कंसल्टेंसी, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों को मेले में हिस्सा लेने के लिए सहर्ष आमंत्रित करता है। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रिक्रूटर दिए गए ऑफिशियल लिंक https://forms.gle/3sZuwvbY8M2eMUiQ9 से रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2026 है। 

Anoop Lather

Consultant

Media Relations/ PRO

University of Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *