HomePT-Newsदिव्यांग विनय कुमार कुश की मदद के लिए दिल्ली सरकार एवं समाज...

दिव्यांग विनय कुमार कुश की मदद के लिए दिल्ली सरकार एवं समाज सेवकों के आगे बढ़े हाथ l

नई दिल्ली: विनय कुमार कुश एक दिव्यांग पारा एथलीट हैं जो ड्रैगन बोटिंग एवम निशानेबाजी में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार जीत कर भारत देश का गौरव एवं मान सम्मान बढ़ा चुके हैं। आगामी 7अगस्त से 14अगस्त 2023 को थाइलैंड के पटाया शहर में 16वी विश्व ड्रैगन बोटिंग के चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सहभागिता हेतु ड्रैगन बोट इंडिया ने विनय कुमार कुश का चयन किया है, लेकिन दुर्भाग्यवश विनय अर्थाभाव के कारण थाईलैंड जाने के लिए यात्रा व्यय के लिए अत्यधिक कठिनाई का अनुभव कर रहे थे।

ऐसे में उन्होंने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनन्द एवम राज्य दिव्यांग आयुक्त, दिल्ली सरकार रंजन मुखर्जी से सम्पर्क किया। मंत्री जी और आयुक्त महोदय ने विनय कुमार कुश की हवाई यात्रा के किराए की जरूरतों को समझा और पारा चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने के लिए उनकी आर्थिक सहायता का निश्चय किया। उन्होंने एम एम पाल सिंह गोल्डी और गुरुपाल सिंह को इस नेक कार्य में आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया।

एम एम पाल सिंह और गुरपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और फिलेंथ्रोपिस्ट हैं और उन्होंने तत्काल ही 1लाख रुपए का चेक विनय कुमार कुश को प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान कर दिया। आज मंत्री राजकुमार आनन्द के कार्यालय में एक सादे समारोह में मंत्री जी,आयुक्त रंजन मुखर्जी और एम एम पाल सिंह गोल्डी और गुरुपाल सिंह ने विनय कुमार कुश को एक लाख का चेक प्रदान किया।

विनय कुमार कुश ने सभी का मदद करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया तथा साथ ही में अपने जैसे लोगों की सरकार से मदद करने की सिफारिश भी की जिससे कि जिन समस्याओं का उन्होंने सामना किया पुंसारी विषम परिस्थितियों का सामना अपने जैसे लोगों को ना करना पड़े l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments