भारतीय सिनेमा और ओटीटी में पुलिस अफसरों की छवि समय के साथ काफी बदलती गई है। कभी वे सिर्फ ईमानदार और गुस्सैल नायक हुआ करते थे, लेकिन अब उनके किरदार ज्यादा वास्तविक, भावनात्मक और इंसानी बन गए हैं।
ज़ंजीर के गुस्सैल और न्यायप्रिय अफसर से लेकर इंस्पेक्टर अविनाश के रॉ और असली दुनिया से जुड़े पुलिस अफसर तक, पर्दे पर खाकी वर्दी ने लंबा सफर तय किया है। आज के पुलिस किरदार सिर्फ हीरो नहीं, बल्कि अपनी कमज़ोरियां, भावनाओं और संघर्षों के साथ दिखाए जाते हैं। यही बदलाव उन्हें पहले से ज़्यादा असली और इंसानी बनाता है।
आइए जानते हैं उन कलाकारों और किरदारों के बारे में जिन्होंने अलग-अलग दौर में खाकी वर्दी को नई पहचान दी:
1. अमिताभ बच्चन – ज़ंजीर इस सफर की शुरुआत होती है अमिताब बच्चन की फिल्म ज़ंजीर से, जहां उन्होंने “एंग्री यंग मैन” पुलिस अफसर की छवि बनाई। उनका किरदार गुस्से, ईमानदारी और निजी दर्द से भरा हुआ था। इसी फिल्म ने भारतीय सिनेमा में सख्त और न्यायप्रिय पुलिस अफसर की नींव रखी।
2. रणदीप हुड्डा – इंस्पेक्टर अविनाशरणदीप हुडा की इंस्पेक्टर अविनाश पुलिस कहानियों को एक नई वास्तविकता देती है। असली जिंदगी से प्रेरित यह किरदार रॉ, गंभीर और बेहद जमीन से जुड़ा हुआ है। यहां पुलिस अफसर सिर्फ हीरो नहीं, बल्कि संघर्ष, फैसलों और नैतिक संतुलन के बीच जीने वाला इंसान दिखाई देता है।
3. अक्षय कुमार – राउडी राठौरअक्षय कुमार ने राउडी राठौर में बड़े पर्दे पर बड़े-हीरो वाले पुलिस अफसर की वापसी कराई। इस किरदार में एक्शन, कॉमेडी और दमदार अंदाज़ का मेल था। यह वह दौर था जब पुलिस अफसर बड़े मनोरंजक और ताकतवर नायक के रूप में दिखाए जाने लगे।
4. अजय देवगन – सिंघम अजय देवगन की सिंघम ने पुलिस अफसर को न्याय और देशभक्ति का प्रतीक बना दिया। उनका किरदार निडर, ईमानदार और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर लड़ने वाला था।
5. सलमान खान – दबंग सलमान खान ने दबंग में चुलबुल पांडे के रूप में एक अलग तरह का पुलिस अफसर पेश किया। वह थोड़ा भ्रष्ट था, लेकिन बेहद मज़ेदार और दिलचस्प भी। इस किरदार ने पुलिस अफसर को मनोरंजन और एंटी-हीरो के रूप में नई पहचान दी।
6. रणवीर सिंह – सिम्बा रणवीर सिंह की सिम्बा ने मसाला पुलिस यूनिवर्स को आगे बढ़ाया, लेकिन उसमें बदलाव और सुधार की कहानी भी जोड़ी। शुरुआत में उनका किरदार स्वार्थी और गलत रास्ते पर था, लेकिन बाद में वह न्याय के लिए लड़ने वाला अफसर बन जाता है। यह किरदार कहानी आधारित पुलिस फिल्मों की तरफ बढ़ते बदलाव को दिखाता है।
Ahmed Khan
Media Relations
Hardly Anonymous Communications

