दिल्ली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव के साथ सड़कों पर भारी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी दौरान, दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, आज कालकाजी में भारी बारिश के बीच अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया. दुर्भाग्य से, उसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को पेड़ ने अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके अलावा, पास से गुजर रही एक कार भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है.

हादसे का सीसीटीवी आया सामने

सड़क पर गिरा पेड़ दो क्रेनों की सहायता से हटाया गया। पहले पेड़ को कटर की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया और फिर उन टुकड़ों को क्रमबद्ध तरीके से उठाकर हटाया गया। वहीं, पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे में बाइक चला रहे सुधीर कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी प्रिया अभी अस्पताल में भर्ती है।

Play

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *