बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है. पता चला है कि इस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी हरेराम का पैर टूट गया.
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के बाद, बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि ‘कभी न करें ऐसा विचार, देख लीजिए उचित उपचार’
इस वीडियो के माध्यम से बीजेपी ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को चेतावनी दी है। दूसरी ओर, मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना में दो फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बिहार पुलिस के एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। जमुई में वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी सहित चार लोग अभी भी फरार हैं।
बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम के अनुसार, इस मामले में संबंधित थाने में BNSS की धाराएं 128, 74, और 75 के साथ-साथ POCSO एक्ट की धाराएं 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी जमुई SDPO कर रहे हैं.
पूरे मामले पर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.
वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे मामले में हड़कंप मच गया. वीडियो में कुछ युवक एक स्कूली छात्र और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते और छात्रा के साथ गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो के देशभर में फैलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया.
एडीजी के अनुसार, यह घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई। घटना का समय शाम को करीब 6:25 से 6:30 के बीच बताया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच करेगी कि घटना स्थल पर पेट्रोलिंग की क्या व्यवस्था थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जिनकी भूमिका संदिग्ध पाएगी, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना का विवरण
19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच है। एक वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते हुए दिखाई दिए। वीडियो के सामने आने के बाद, जमुई पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। जमुई के एसपी ने भी वीडियो और घटना को लेकर पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ित नाबालिग थे। पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई और उनके बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में लगी हुई थी।

