ENG vs IND 5th Test: लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 अपने अंत तक पहुंच गई. सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, जबकि इसका एक मैच ड्रॉ रहा था.
India vs England 5th Test: लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. इस मुकाबले के साथ ही 2025 की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का समापन हुआ. सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, जिसमें एक मैच ड्रॉ रहा.
आखिरी दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा, जहाँ इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 35 रनों की जरूरत थी और भारत को 4 विकेट चटकाने थे। भारतीय तेज गेंदबाज सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी जिम्मेदारी संभाली और जबरदस्त प्रदर्शन किया। सिराज ने पहले जेमी स्मिथ को पवेलियन लौटाया और इसके तुरंत बाद ओवर्टन को भी आउट कर भारत की स्थिति को मजबूत किया। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को चलता किया, जिससे खेल और अधिक भारत की ओर झुक गया। इसके बाद, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स घायल हाथ के बावजूद बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे, जबकि दूसरे छोर पर एटिंक्सन ने भी क्रीज संभालने की कोशिश की। लेकिन सिराज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए एटिंक्सन को भी आउट कर दिया। अंततः भारत ने इस रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम कर लिया।
भारत ने मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई, जिससे मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की छोटी बढ़त हासिल हुई. इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए.
भारत की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (396/10, 87.6 ओवर)
बल्लेबाज | विकेट | रन |
यशस्वी जायसवाल | कैच जेमी ओवर्टन, बोल्ड जोश टंग | 118 |
केएल राहुल | कैच जो रूट, बोल्ड जोश टंग | 7 |
साई सुदर्शन | LBW गस एटकिंसन | 11 |
आकाश दीप | कैच गस एटिकंसन, बोल्ड जेमी ओवर्टन | 66 |
शुभमन गिल | LBW गस एटकिंसन | 11 |
करुण नायर | कैच जेमी स्मिथ, बोल्ड गस एटकिंसन | 17 |
रवींद्र जडेजा | कैच हैरी ब्रूक, बोल्ड जोश टंग | 53 |
ध्रुव जुरेल | LBW जेमी ओवर्टन | 34 |
वॉशिंगटन सुंदर | कैच जैक क्राउली, बोल्ड जोश टंग | 53 |
मोहम्मद सिराज | LBW जोश टंग | 00 |
प्रसिद्ध कृष्णा | नाबाद | 00 |
इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड
बल्लेबाज | विकेट | रन |
जैक क्रॉउली | बोल्ड मोहम्मद सिराज | 14 |
बेन डकेट | कैच केएल राहुल, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 54 |
ओली पोप | LBW मोहम्मद सिराज | 27 |
जो रूट | कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 105 |
हैरी ब्रूक | कैच मोहम्मद सिराज, बोल्ड आकाश दीप | 111 |
जैकब बेथेल | बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 5 |
जेमी स्मिथ | कैच जुरेल, बोल्ड सिराज | 2 |
जेमी ओवर्टन | LBW सिराज | 9 |
गस एटकिंसन | बोल्ड सिराज | 17 |
जोस टंग | बोल्ड प्रसिद्ध | 0 |
क्रिस वोक्स | नाबाद |