IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के लिए अगले पांच दिनों तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही, पंजाब के चार जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है.

उत्तर भारत के कई इलाकों में रात का तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में आने वाले पांच दिनों के लिए उमस भरी गर्मी और हीटवेव के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के चार जिलों में लू का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के चार जिलों—लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला—में 24 अप्रैल तक लू और भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। 22 से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

अच्छी खबर यह है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब भी पहाड़ी इलाकों में बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे इन क्षेत्रों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी आगामी 6-7 दिनों तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *