UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड के 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है. बोर्ड ने आज, 23 अप्रैल, को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं. प्रयागराज मुख्यालय में सचिव भगवती सिंह द्वारा परिणाम जारी किए गए. इस वर्ष 10वीं कक्षा में 90.4% और 12वीं कक्षा में 80.32% विद्यार्थी सफल हुए हैं. साथ ही, यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया है.

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक:

छात्र अपने परिणाम निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

www.upmsp.edu.in

www.upresults.nic.in

results.digilocker.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें। होमपेज पर जाकर ‘High School Result 2026’ या ‘Intermediate Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। यदि आप 12वीं का रिजल्ट देख रहे हैं, तो स्कूल कोड की भी जरूरत हो सकती है। ‘View Result’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के इस्तेमाल के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

डिजिलॉकर पर ‘डिजिटल मार्कशीट’

बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट अगली कक्षा में प्रवेश के लिए पूरी तरह से मान्य होगी. इसे प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *