HomeGeneralदिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में प्रशासनिक फेरबदल

दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में प्रशासनिक फेरबदल

  • जीटीबीएच की नई निदेशक होंगी अस्मिता मुथल राठौड

नई दिल्ली, 9 फरवरी : दिल्ली सरकार ने अपने कई अस्पतालों में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एचआर विभाग के उप कुल सचिव एस रॉय बिस्वास द्वारा जारी किए गए आदेश में सूबे के सात अस्पतालों में नए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, इंदिरा गांधी अस्पताल, बाबू जगजीवन राम अस्पताल, अंबेडकर नगर अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में नए उच्चाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अधिकारी का नाम | पहले | अब

———————————————————————-

डॉ. पूनम नारंग | जीआईपीएमआर डीन, | मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज
डॉ. ईश्वर सिंह | एमएएमसी चिकित्सा निदेशक, | इंदिरा गांधी अस्पताल
डॉ. दिग्विजॉय दत्ता | बीएमएच चिकित्सा अधीक्षक, | बाबू जगजीवन राम अस्पताल
डॉ. अरूण बनर्जी | डीजीएचएस ​चिकित्सा अधीक्षक, | अंबेडकर नगर अस्पताल
डॉ. अंजुम | डीजीएचएस चिकित्सा अधीक्षक, | पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल
डॉ. संगीता भसीन | एलएनएच चिकत्सा अधीक्षक, | जीबी पंत अस्पताल
डॉ. अस्मिता मुथल राठौड | एमएएमसी चिकित्सा निदेशक, | गुरु तेगबहादुर अस्पताल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments