नई दिल्ली: घोंडा विधानसभा के विकास की कड़ी में विधायक अजय महावर ने विधायक निधि का इस्तेमाल करते हुए लगभग 61 लाख रुपए की राशि से यमुना विहार वार्ड की गलियों व नालों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास।

विधायक व मुख्य सचेतक-प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा अजय महावर ने सी- ब्लॉक, भजनपुरा की गली नंबर 10, 17बी, 18 व 20 और बी-1 ब्लॉक, यमुना विहार, सी-1 ब्लॉक, यमुना विहार, सी-4 यमुना विहार की रोड व मुख्य नालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय RWA’s, निवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथी किया। इन कार्यों को विधायक निधि से लगभग 61 लाख की लागत से नगर निगम JE प्रवीण पाल व हरीश कुमार द्वारा 30 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विधायक अजय महावर ने इस अवसर पर कहा कि उनके द्वारा पूर्व में किये गए दौरों के समय इन गलियों का निरीक्षण किया था, सी-ब्लॉक, भजनपुरा व बी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक यमुना विहार की गलियों की हालत जर्जर हो गयी थी व जल भराव की समस्या से स्थानीय निवासी निरंतर जूझ रहे थे, इन समस्याओं के निदान हेतु स्थानीय लोगों व RWA’s के साथ गली व नालियों के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक अजय महावर ने स्थानीय निवासियों को हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर साथ में पार्षद प्रमोद गुप्ता, मुकेश गोयल, हरीश शर्मा, अर्जुन गुप्ता, पूनम चौहान, शिव कुमार शर्मा, धीरेंद्र माहेश्वरी, योगेंद्र राजोरा, सचिन गोस्वामी, विनोद शर्मा, वंदना सचदेवा व अनेक साथी रहे। इस विशेष शिलान्यास के अवसर पर विधायक अजय अजय महावर के साथ लवकुश तिवारी, निजी सहायक-विधायक घोंडा आदि भी मौजूद रहे।