बिलासपुर। प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा महा उत्सव के अवसर पर  रेलवे प्रक्षेत्र स्थित  जगन्नाथ मंदिर परिसर में,  उत्कल बिलास साहित्य संसद के तत्वावधान में साहित्य, संस्कृति एवं कला को समर्पित समारोह के आयोजन वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को सतत साहित्य साधना के उत्कृष्ट कार्य पर काव्य बिलासी सम्मान से सम्मानित कर अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र व उत्कल विलास साहित्यिक पत्रिका प्रदत्त किया गया। इस अवसर पर प्रति वर्ष की भांति उत्कल विलास साहित्यिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेई सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में महाकवि बृजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर बालिकाओं के आकर्षण ओड़ीसी नृत्य गीत एवं जगन्नाथ स्तुति कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में डॉ राघवेंद्र दुबे, शत्रुघन जायस्वानी, मनोहर दास मानिकपुरी शीतल पाटनवार, मणि शंकर दुबे, दीपक दुबे व साहित्यकारों, कवियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

एवीके न्यूज सर्विस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *